दिल्ली में स्पाइसजेट की आपात लैंडिंग, इंजन में चिंगारी दिखने के बाद लौटाई गई 150 यात्रियों वाली उड़ान

Tuesday, February 24, 2026 - 12:12
0
दिल्ली में स्पाइसजेट की आपात लैंडिंग, इंजन में चिंगारी दिखने के बाद लौटाई गई 150 यात्रियों वाली उड़ान

नई दिल्ली (आरएनआई)। दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान की मंगलवार सुबह आपात लैंडिंग कराई गई। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के इंजन में चिंगारी दिखाई देने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनज़र पायलट ने विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला लिया। विमान को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर सुरक्षित उतार लिया गया। फ्लाइट में करीब 150 यात्री सवार थे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट नंबर एसजी-121 एक बोइंग 737 विमान थी। टेकऑफ के बाद इंजन में तकनीकी खराबी के संकेत मिलने पर विमान को एहतियातन दिल्ली वापस लाया गया और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आई थी, जिसके चलते विमान को लौटाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉकपिट में आग से जुड़ी कोई चेतावनी नहीं आई थी और सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

विमान परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक, यह उड़ान सुबह 5:55 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन 6:21 बजे टेकऑफ कर पाई। इसके बाद कुछ ही समय में विमान को वापस दिल्ली लाया गया।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल, तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User