दिल्ली में जल संकट गहराया: यमुनापार में मुख्य पाइपलाइन फटी, 5 दिसंबर तक कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत

Dec 4, 2025 - 12:30
 0  81
दिल्ली में जल संकट गहराया: यमुनापार में मुख्य पाइपलाइन फटी, 5 दिसंबर तक कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत

नई दिल्ली (आरएनआई)। राजधानी दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। यमुनापार क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड की 1300 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन मंगलवार शाम लगभग 4 बजे क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। यह पाइपलाइन भागीरथी भूमिगत जलाशय से पानी की आपूर्ति करती है।

अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन की मरम्मत में करीब 50 घंटे का समय लगेगा। ऐसे में तीन विधानसभाओं—रोहतास नगर, बाबरपुर और गोकुलपुरी—की लाखों आबादी को 5 दिसंबर तक पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा। पहले ही दिन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और आने वाले दो दिन और मुश्किल हो सकते हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में रोहताश नगर के अशोक नगर, हरदेवपुरी, ईस्ट ज्योति नगर, दुर्गापुरी एक्सटेंशन, वेस्ट नाथू कॉलोनी, ईस्ट नाथू कॉलोनी, राम नगर, चंद्रलोक, भगवानपुर खेड़ा, जगजीवन नगर, जगतपुरी, दुर्गापुरी और मानसरोवर पार्क शामिल हैं। वहीं, बाबरपुर क्षेत्र के उत्तरी-छज्जूपुर, कबीर नगर, कर्दमपुरी, सुदामापुरी, पूर्व और पश्चिम बाबरपुर, पूर्व और पश्चिम गोरख पार्क, जनता कॉलोनी, बलबीर नगर, ज्योति कॉलोनी, छज्जूपुर और न्यू कर्दमपुरी के लोग भी पानी से महरूम रहेंगे।

जल बोर्ड ने लोगों की सुविधा के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध कराने हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। रोहतास नगर और गोकुलपुरी विधानसभा के निवासी 95994 08776 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए 9319789675, 9650147222, 9411201723 और 8700434372 नंबर जारी किए गए हैं।

पाइपलाइन टूटने से प्रभावित इलाकों में लोगों में नाराजगी और चिंता भी देखी जा रही है। जल बोर्ड की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है, लेकिन स्थिति सामान्य होने में समय लगना तय माना जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.