दिल्ली में ‘जल प्रलय’: सचिवालय तक पहुंचा यमुना का पानी, निचले इलाके डूबे

Sep 4, 2025 - 15:14
 0  189
दिल्ली में ‘जल प्रलय’: सचिवालय तक पहुंचा यमुना का पानी, निचले इलाके डूबे

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार सुबह फिर दिन की शुरुआत बारिश से हुई। कई हिस्सों में सुबह बारिश देखी गई। वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी उफान पर है, जिसकी वजह से कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना बाजार, मजनू का टीला, मयूर विहार, गीता कॉलोनी, और झरोड़ा कलां जैसे क्षेत्रों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है।मौसम विभाग ने इस महीने भी अच्छी बारिश का आनुमान जताया है। खराब मौसम और बारिश के कारण आज भी उड़ानें प्रभावित रहेंगी।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा ने राजधानी की पुलिसिंग को और बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए सभी रैंक्स के पुलिसकर्मियों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए खास ईमेल आईडी बनाई गई है, जहां तकनीकी सुधार, नई प्रक्रियाओं और नवाचार से जुड़ी सलाह भेजी जा सकती है। आदेश के मुताबिक, सुझाव कॉन्सेप्ट नोट के रूप में भेजने होंगे, जिसमें चार बातें साफ-साफ लिखी जानी चाहिए। मौजूदा स्थिति, सामने आने वाली चुनौतियां, उसका समाधान और उससे होने वाले फायदे के बारे में बताएं। यह सुझाव 20 सितंबर 2025 तक भेजे जा सकते हैं। आदेश पर पुलिस आयुक्त के ओएसडी के हस्ताक्षर हैं। सरल भाषा में कहें तो अब दिल्ली पुलिस खुद अपने स्टाफ से बेहतर कामकाज और नई सोच के लिए आइडियाज मांग रही है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रशासन के साथ कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने की अपील की है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मैं आप के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों में जुट जाएं। हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाएं।

दिल्ली में लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। यमुना का पानी सड़कों तक पहुंच गया है। दिल्ली सचिवालय तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी को लेकर कहा कि मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहती हूं, उन्होंने देश के आम नागरिक को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इतनी बड़ी राहत जिससे न सिर्फ आम आदमी को फायदा होगा बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र, बीमा, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में दी गई राहत के लिए जनता प्रधानमंत्री का धन्यवाद करती है। उन्होंने जनता के मन की बात जानते हुए एक-एक करके हर चीज पर पुनर्विचार किया। इससे हमारे छोटे-बड़े सभी व्यवसाय बड़ी स्थिरता के साथ चल पाएंगे। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.