वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत सिंह सिकरवार के खिलाफ साजिश का आरोप, झूठे आवेदनों पर एफआईआर की मांग

Tuesday, July 28, 2026 - 17:35
Updated: 2 days ago
0
वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत सिंह सिकरवार के खिलाफ साजिश का आरोप, झूठे आवेदनों पर एफआईआर की मांग

मुरैना के वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत सिंह सिकरवार ने आरोप लगाया है कि पंचायतों के भ्रष्टाचार उजागर करने के कारण उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची गई है। उनका कहना है कि तीन सरपंचों द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन झूठे हैं और सभी आवेदनों में एक जैसी लिखावट, एक जैसी भाषा तथा एक ही दिनांक दर्ज है, जिससे साजिश की आशंका और मजबूत होती है।

दुष्यंत सिंह सिकरवार का दावा है कि आवेदनों में 22 जून को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच उन्हें पोरसा में सरपंचों से मिलना बताया गया है। जबकि उनके अनुसार उसी समय वे मुरैना शहर में कोतवाली के सामने लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की बाइट भी ले रहे थे, जिसके वीडियो उनके पास मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि घटना के लगभग सवा महीने बाद दिए गए ये आवेदन स्वयं इस कथित साजिश की ओर इशारा करते हैं। इस मामले में वे आज कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे तथा झूठे आवेदन देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करेंगे।

दुष्यंत सिंह सिकरवार ने यह भी कहा कि वे मानहानि का दावा न्यायालय में दायर करेंगे और जल्द ही इस कथित साजिश में शामिल लोगों का खुलासा करने का भी दावा किया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User