दिल्ली के साध नगर में भीषण आग, 9 लोग फंसे; सभी को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली (आरएनआई): नई दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के साध नगर इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में इमारत के अंदर फंसे 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, आग लगते ही पूरे भवन में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके और मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि आग इमारत के एक हिस्से में शुरू हुई, लेकिन तेजी से फैलते धुएं ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान एक ही परिवार के सदस्य अंदर फंस गए थे। दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और मौके पर बड़ी संख्या में दमकलकर्मी तैनात हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)