दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जलभराव, नोएडा और पटेल नगर में ट्रैफिक जाम

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है। जिसकी वजह से पटेल नगर इलाके में जगह-जगह जलभराव हो गया तो वहीं नोएडा की सड़कों पर जाम देखने को मिला।

Sep 30, 2025 - 15:57
 0  81
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जलभराव, नोएडा और पटेल नगर में ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। लेकिन 11 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। 

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बारिश की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं नोएडा में झमाझम बारिश की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई। जबकि महर्षी नगर रामलीला ग्राउंड में बारिश का पानी भर गया। इसके अलावा गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी बारिश हुई।

उत्तर भारत के राज्यों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल रहा है। चूंकि मानसून अब विदाई ले रहा है। इसलिए ज़्यादातर मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी दिख रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में मानसून की आहट दिख रही है।

बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी का माहौल बना हुआ है। अधिकतम तापमान लगभग 34°C से 37°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.