दशकों से जर्जर पुरवा-बघौली संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी, विभागीय टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Tuesday, July 28, 2026 - 21:34
Updated: 2 days ago
0
दशकों से जर्जर पुरवा-बघौली संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी, विभागीय टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

कछौना, हरदोई।(आरएनआई)विकासखंड कछौना की ग्राम सभा पुरवा से बघौली तक संपर्क मार्ग एक दशक से अपेक्षित पड़ा है। यह मार्ग दो विकासखंडों कछौना व अहिरोरी को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे होने के कारण आवागमन मुश्किल है। इस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए मानवाधिकार जिला अध्यक्ष शिव शर्मा, भोजराज मौर्य, विनय वर्मा, आकाश मौर्य ने शासन प्रशासन से मांग की है। जिस पर जिला पंचायत की विभागीय टीम अभियंता रामगोपाल सिंह, विनीत सिंह ने इस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की है। बजट की स्वीकृत होते ही निर्माण के लिए रास्ता खुल जाएगी।

              बताते चले विकासखंड अहिरोरी व विकासखंड कछौना को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग कई दशकों से अपनी बदहाली पर आंसू रो रहा है। इस मार्ग से ग्राम पुरवा, नेवादा, हाजीपुर, कसहाई, कुशालपुर, मरेउपुरा, प्रतापपुर, बघौली, धीरज खेड़ा आदि ग्रामों के ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन का मुख्य मार्ग है। बघौली में मुख्य बाजार है। सड़क खराब होने के कारण स्कूली बच्चों, दैनिक मजदूरों को ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीज व गर्भवती महिलाओं को होती है। यह मार्ग जिला पंचायत के अधीन लगभग 1100 मीटर हैं। इस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए शिव शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष मानवाधिकार, भोजराज मौर्य, विनय मौर्य, वीरेन्द्र सिंह ने शासन प्रशासन से मांग की है। जिसपर जिला पंचायत की विभागीय टीम के अवर अभियंता राम गोपाल सिंह, विनीत सिंह ने स्थानीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है। बजट की स्वीकृति होते ही कार्य आरंभ हो जायेगा। युवाओं के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए ग्रामीणों ने काफी सराहना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User