आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

Tuesday, July 28, 2026 - 18:16
Updated: 2 days ago
0
आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी आयुष चिकित्सालयों में नियमित चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित हो सकें।

बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों, औषधीय पौधों के संवर्धन तथा आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने, नियमित अनुश्रवण बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सरकारी संस्थानों एवं संबंधित इकाइयों में औषधि वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए और कहा कि औषधीय पौधों के संरक्षण व उपयोग को बढ़ावा दिया जाए।

बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User