थप्पड़ कांड में एक और वीडियो वायरल, अवधेश सिंह और पुष्पा सिंह की बढ़ी मुश्किलें

लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने वाले अवधेश सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मारपीट का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अवधेश सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह मारपीट करते दिख रही हैं। 

Oct 16, 2024 - 15:11
 0  1.4k
थप्पड़ कांड में एक और वीडियो वायरल, अवधेश सिंह और पुष्पा सिंह की बढ़ी मुश्किलें

लखीमपुर खीरी (आरएनआई) लखीमपुर खीरी में लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के बाहर नौ अक्तूबर को सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा की पिटाई से पहले के पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह प्रत्याशियों से पर्चे छीनते दिख रही हैं। उनके पति अवधेश सिंह और अन्य समर्थक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू अग्रवाल की पिटाई करते भी दिख रहे हैं।

वीडियो नौ अक्तूबर 2024 की सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। इसमें पुष्पा सिंह बैंक के पास वाली गली में अपने समर्थकों के बीच खड़ी दिखाई देती हैं। फिर राजू अग्रवाल का पर्चा छीनते दिख रही हैं। उनके पति अवधेश सिंह व समर्थकों की भीड़ राजू अग्रवाल को पीटते दिख रही है। इस वीडियो में ये भी साफ दिख रहा है कि पुलिस किस तरह से न सिर्फ मूक दर्शक बनी रही, बल्कि अवधेश सिंह के कहने पर दूसरी ओर जाती भी दिख रही है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.