तेलंगाना विस्फोट: कंपनी ने 40 मौतों की पुष्टि की, परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजे का एलान

तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में संदिग्ध विस्फोट हुआ था। हादसे में 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अब कंपनी ने मौतों की पुष्टि की है। साथ ही मृतकों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। 

Jul 2, 2025 - 15:12
 0  135
तेलंगाना विस्फोट: कंपनी ने 40 मौतों की पुष्टि की, परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजे का एलान

हैदराबाद (आरएनआई) तेलंगाना के पशम्यलारम में फार्मा प्लांट में हुए विस्फोट में सिगाची इंडस्ट्रीज ने 40 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। कंपनी ने मृतकों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हम दुख के साथ तेलंगाना कारखाने में हुई दुर्घटना की जानकारी साझा कर रहे हैं। इस हादसे में हमारी टीम के 40 सदस्यों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हो गए।

कंपनी ने कहा कि दुर्घटना के बाद से ही हम आपातकालीन प्रतिक्रिया, परिवार सहायता का समन्वय कर रहे हैं। इसके अलावा जांच और अनुपालन प्रयासों में सहयोग दे रहे हैं। सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि देने की प्रतिबद्धता जताई है, जबकि घायलों को पूर्ण चिकित्सा और पुनर्वास सहायता मिलेगी। कंपनी ने कहा कि यह दुर्घटना प्लांट में रिएक्टर विस्फोट के कारण नहीं हुई। हम इसकी जांच के बाद सही जानकारी देंगे। तब तक प्लांट में 90 दिनों के लिए परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा।

विस्फोट पीड़ितों में से एक के परिवार के सदस्य की शिकायत के आधार पर संगारेड्डी पुलिस ने सोमवार को फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ धारा 105 (हत्या के बराबर नहीं) 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और बीएनएस की धारा 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

विस्फोट के बाद प्लांट के प्रबंध तंत्र सामने नहीं आने पर सीएम रेवंत रेड्डी ने फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कंपनी के प्रबंधन के साथ बातचीत करेगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि जो लोग घायल हैं, लेकिन कुछ हद तक ठीक होने के बाद काम पर लौट सकते हैं, उन्हें पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.