तेलंगाना नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त
हैदराबाद (आरएनआई)। तेलंगाना में नगर निकाय चुनावों की मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे से जारी है। 11 फरवरी को 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए हुए मतदान के बाद अब पूरे राज्य की नजर नतीजों पर टिकी हुई है। इस चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस, विपक्षी भाजपा और बीआरएस के बीच कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। मतदान में करीब 73 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब 123 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है।
राज्यभर के कुल 2,996 वार्डों के परिणाम घोषित किए जाने हैं। चुनाव मतपत्रों के जरिए कराए गए थे, ऐसे में मतगणना में समय लगने की संभावना जताई जा रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आ रही है, हालांकि भारतीय जनता पार्टी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उम्मीदवारों ने भी कई वार्डों में जीत दर्ज की है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 2,582 नगरपालिका क्षेत्रों में से 102 वार्डों की गिनती पूरी हो चुकी है। घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 51 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि बीआरएस को 38 सीटें मिली हैं। भाजपा के खाते में 9 सीटें आई हैं, वहीं 4 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।
मतगणना अभी जारी है और आने वाले घंटों में तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। नगर निकाय चुनावों के ये नतीजे राज्य की राजनीति के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इससे शहरी क्षेत्रों में दलों की जनाधार की स्थिति स्पष्ट होगी।।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)