तापमान के साथ नमी से धरती बन जाएगी प्रेशर कुकर

दुनियाभर में चरम मौसमी घटनाओं को लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि जैसे-जैसे वैश्विक तापमान बढ़ेगा, पृथ्वी पर नमी बढ़ेगी। इससे धरती के हालात प्रेशर कुकर जैसे हो जाएंगे।

Sunday, September 17, 2023 - 05:00
0
तापमान के साथ नमी से धरती बन जाएगी प्रेशर कुकर
Global Warming

वॉशिंगटन। (आरएनआई) दुनियाभर में चरम मौसमी घटनाओं को लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि जैसे-जैसे वैश्विक तापमान बढ़ेगा, पृथ्वी पर नमी बढ़ेगी। इससे धरती के हालात प्रेशर कुकर जैसे हो जाएंगे।

अर्थ फ्यूचर जर्नल में छपे शोध में वैज्ञानिकों का दावा है कि पृथ्वी की सतह के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ हवा में नमी करीब 7% तक बढ़ सकती है, जिसकी वजह से हीट इंडेक्स में काफी ज्यादा वृद्धि होती है। शोध के मुताबिक, तापमान में वृद्धि की वजह से हवा में नमी बढ़ने का एक दुष्प्रभाव बाढ़ व तूफानों के रूप में भी सामने आएगा।

नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता हाइजियांग वू ने कहा, धरती का तापमान बढ़ने से अतिवृष्टि, बाढ़ व भूस्खलन बढ़ेंगे। तापमान वृद्धि से हीट वेव के कारण जमीन की ऊपरी सतह पूरी तरह सूख जाती है और तेज बारिश के वक्त पानी के साथ भू-अपरदन होता है। इस स्थिति में पानी जमीन के बजाय समुद्रों में पहुंच जाता है, जिससे भूजल में कमी आती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User