तमिलनाडु में बड़ा हादसा टला; विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे बेपटरी

लगभग 500 यात्रियों को लेकर विल्लुपुरम-पुडुचेरी ट्रेन जब सुबह 5.25 बजे विल्लुपुरम से रवाना हुई। ट्रेन एक मोड़ पार कर रही थी, तभी उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया और लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। इस दुर्घटना के कारण विल्लुपुरम मार्ग पर सुबह 8.30 बजे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं।

Tuesday, January 14, 2025 - 12:05
0
तमिलनाडु में बड़ा हादसा टला; विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे बेपटरी

चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु में विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। पीआरओ रेलवे, चेन्नई के मुताबिक, तेज आवाज आने के बाद ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे कर्मचारी और इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंचे और पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। 

पुडुचेरी जा रही एक मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (एमईएमयू) ट्रेन का एक डिब्बा मंगलवार को विल्लुपुरम के पास पटरी से उतर गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और तीन घंटे के भीतर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण पता चल सकेगा। इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

लगभग 500 यात्रियों को लेकर विल्लुपुरम-पुडुचेरी ट्रेन जब सुबह 5.25 बजे विल्लुपुरम से रवाना हुई। ट्रेन एक मोड़ पार कर रही थी, तभी उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया और लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। इस दुर्घटना के कारण विल्लुपुरम मार्ग पर सुबह 8.30 बजे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। विल्लुपुरम-पुडुचेरी एमईएमयू एक छोटी दूरी की ट्रेन है, जो करीब 38 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User