तमिलनाडु चुनाव: एआईएडीएमके ने जारी की तीसरी सूची, चेन्नई की प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

Sunday, March 29, 2026 - 11:55
0
तमिलनाडु चुनाव: एआईएडीएमके ने जारी की तीसरी सूची, चेन्नई की प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

चेन्नई (आरएनआई)। AIADMK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 17 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिनमें चेन्नई की कई अहम सीटों के उम्मीदवार भी घोषित किए गए हैं।

पार्टी के महासचिव ई. पलानीस्वामी ने वरिष्ठ नेता आधी राजाराम को चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं पूर्व मंत्री बी. वलारमथि को थाउजेंड लाइट्स और एस. गोकुला इंदिरा को अन्ना नगर सीट से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा थायगरायनगर से बी. सथियनारायणन, वेलाचेरी से एम.के. अशोक, शोलिंगनल्लूर से के.पी. कंथन, डॉ. राधाकृष्णन नगर से आर.एस. राजेश और विल्लीवक्कम से एस.आर. विजयकुमार को टिकट दिया गया है।

चेन्नई की तिरुवीकानगर (आरक्षित) सीट से ए. पोरकोडी को उम्मीदवार बनाया गया है। अन्य सीटों में तिरुचुली से एमएसआर राजगोपालन, आलंदुर से एस. सरवनन, कोलाथुर से पी. संथाना कृष्णन, एगमोर (आरक्षित) से अभिषेक रंगासामी और अलंगुड़ी से थाना विमल को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

पार्टी इससे पहले दो चरणों में 150 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि 4 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ई. पलानीस्वामी ने भरोसा जताया कि घोषित उम्मीदवार पार्टी की मजबूत जमीनी पकड़ को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके की राजनीति ‘पुराची थलैवर’ एम.जी. रामचंद्रन और ‘पुराची थलैवी’ जे. जयललिता के सिद्धांतों पर आधारित रही है और यही टीम उस विरासत को आगे बढ़ाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User