तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने चेन्नई में तिरंगा फहराया, स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं
चेन्नई (आरएनआई) 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान आयोजित समारोह में मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस बल और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
सीएम स्टालिन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन हमें एकता, भाईचारे और प्रगति के संकल्प को दोहराने का अवसर देता है। उन्होंने राज्य के विकास और सामाजिक न्याय के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, परेड और देशभक्ति गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का उल्लास मनाया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



