तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की हुई बाईपास सर्जरी

तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की यहां एक निजी अस्पताल में बाईपास सर्जरी की गई और उनका रक्त प्रवाह सामान्य है। एक निजी अस्पताल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Wednesday, June 21, 2023 - 12:00
0
तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की हुई बाईपास सर्जरी

चेन्नई, 21 जून 2023, (आरएनआई)। तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की यहां एक निजी अस्पताल में बाईपास सर्जरी की गई और उनका रक्त प्रवाह सामान्य है। एक निजी अस्पताल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

‘कावेरी अस्पताल’ की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, मंत्री की सुबह दिल की ‘कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी’ हुई।

बुलेटिन में कहा गया, ‘‘उनका रक्त प्रवाह अभी सामान्य है और वह (चिकित्सकों की) निगरानी में हैं।’’

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले सप्ताह ‘नौकरी के बदले नकदी’ कथित घोटाले के में बालाजी को गिरफ्तार किया था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शुरू में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अदालत के आदेश के बाद एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User