डॉक्टरों के प्रदर्शनस्थल में घुसा अज्ञात बाइकसवार, सुरक्षा में चूक पर चिकित्सकों ने की सड़क जाम

दो पहिया वाहन पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी सिंथी क्रॉसिंग पर बीटी रोड पर सुबह साढ़े आठ बजे नाकाबंदी हटा ली गई।

Aug 31, 2024 - 12:32
 0  648
डॉक्टरों के प्रदर्शनस्थल में घुसा अज्ञात बाइकसवार, सुरक्षा में चूक पर चिकित्सकों ने की सड़क जाम

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई जांच जारी है। इस बीच शनिवार को कोलकाता के उत्तरी हिस्से के मुख्य सड़क को पांच घंटों के लिए अवरुद्ध किया गया। दरअसल, प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या मामले में प्रदर्शनस्थल पर डॉक्टर न्याय की मांग कर रहे थे, तभी एक बाइकसवार बैरिकेड वाले इलाके में घुस गया। इस घटना के तुरंत बाद सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया।

दो पहिया वाहन पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी सिंथी क्रॉसिंग पर बीटी रोड पर सुबह साढ़े आठ बजे नाकाबंदी हटा ली गई। बाइकसवार व्यक्ति को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के वहां से जाने दिया, इसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने बाइकसवार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की भी मांग की। नाकाबंदी हटाने के बाद से स्थिति शांत हो गई।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.