डीएम व सीडीओ ने राजकीय पुस्तकालय का किया दौरा, किताबों के आवंटन रजिस्टर को किया चेक, डीआईओएस कार्यालय में पहुंचे
फतेहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने राजकीय पुस्तकालय व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुस्तकालय में रखी किताबों को देखा। किताबों के आवंटन रजिस्टर को चेक किया। निर्देश दिए कि किताबों को विषयवार अलग-अलग आलमारी में रखें। जिन किताबों की आवश्यकता हो उसको ससमय क्रय कर लें।
इसके पश्चात उन्होंने पुस्तकालय परिसर में निर्माणाधीन शौचालय को देखा। नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए कि शौचालय के निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। इसके पश्चात उन्होंने जिला निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर जिला विद्यालय निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



