ट्रंप ने निक्की हेली की 'पैदाइश' को लेकर उठाए सवाल तो भड़के भारतवंशी सांसद

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में निक्की हेली को उनके असली नाम 'निम्रता' लिखकर संबोधित किया। ट्रंप ने लिखा कि 'क्या किसी ने बीती रात निक्की 'निम्रता' के भाषण को सुना। 

Friday, January 19, 2024 - 09:07
0
ट्रंप ने निक्की हेली की 'पैदाइश' को लेकर उठाए सवाल तो भड़के भारतवंशी सांसद

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली की अमेरिकी नागरिकता और उनकी पैदाइश पर सवाल उठाए थे। अब निक्की हेली को भारतीय मूल के डेमोक्रेट सांसद राजा कृष्णमूर्ति का साथ मिला है। राजा कृष्णमूर्ति ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है और आरोप लगाया कि उनके बयान से सभी दक्षिण एशियाई लोगों को दुख पहुंचा है।

राजा कृष्णमूर्ति ने कहा 'डोनाल्ड ट्रंप फिर से झूठे और नस्लवादी आरोप लगा रहे हैं और इससे उन्हें कोई हैरानी नहीं हुई है। एक भारतीय अमेरिकी प्रवासी होने के नाते, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, निक्की हेली पर जिस तरह के हमले कर रहे हैं, मैं उनसे वाकिफ हूं। कोई भी रिपब्लिकन जो दक्षिण एशियाई लोगों का समर्थन करने का दावा करता है, उसे ट्रंप के बयान की आलोचना करनी चाहिए।' राजा कृष्णमूर्ति डेमोक्रेट पार्टी के सांसद हैं और साफ है कि वह निक्की हेली का समर्थन कर दक्षिण एशियाई समुदाय को अपनी पार्टी के पक्ष में लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में निक्की हेली को उनके असली नाम 'निम्रता' लिखकर संबोधित किया। ट्रंप ने लिखा कि 'क्या किसी ने बीती रात निक्की 'निम्रता' के भाषण को सुना। उन्हें लगता है कि वह आयोवा जीत जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह तो रोन देसांतिस को भी नहीं हरा पाईं, जिनके पास अब फंड भी नहीं है और उम्मीद भी नहीं है।' साथ ही ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को रीपोस्ट भी किया, जिसमें दावा किया गया था कि निक्की हेली राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं क्योंकि जिस वक्त निक्की हेली का जन्म हुआ था, उस वक्त तक निक्की के माता-पिता को अमेरिका की नागरिकता नहीं मिली थी। 

निक्की हेली के माता-पिता भारतीय थे और वह अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। साउथ कैरोलिना के बैमबर्ग में निक्की हेली का जन्म हुआ। अमेरिका में जन्म होने के चलते निक्की हेली को स्वतः ही अमेरिकी नागरिकता मिल गई। डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले बराक ओबामा की अमेरिकी नागरिकता पर भी सवाल उठा चुके हैं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User