ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का गुना भ्रमण कार्यक्रम

Mar 4, 2024 - 19:39
Mar 4, 2024 - 19:48
 0  3.6k
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का गुना भ्रमण कार्यक्रम

गुना (आरएनआई) केन्‍द्रीय मंत्री नागरिक उड्यन एवं इस्‍पात मंत्रालय भारत सरकार ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया दिनांक 06 मार्च एवं 08 मार्च 2024 को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। 

प्राप्‍त जानकारी अनुसार केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया दिनांक 05 मार्च 2024 को रात्रि 11 बजे गुना आगमन पश्‍चात रात्रि विश्राम करेंगे तथा दिनांक 06 मार्च 2024 को प्रात: 09:30 बजे से जिले के विभिन्‍न ग्रामों का भ्रमण कर फसल क्षति का जायजा लेंगे तथा दोपहर 12:05 बजे अशोकनगर के लिए प्रस्‍थान करेंगे। 

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया दिनांक 07 मार्च 2024 को रात्रि 09:30 बजे गुना आगमन पश्‍चात रात्रि विश्राम करेंगे तथा दिनांक 08 मार्च 2024 को प्रात: 09:30 बजे स्‍थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्‍चात दोपहर 01:20 बजे विभिन्‍न ग्रामों का भ्रमण कर फसल क्षति का जायजा लेंगे तथा दोपहर 01:50 बजे गुना से भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0