जोजरी नदी प्रदूषण मामले की सुनवाई 23 सितंबर को, सैकड़ों गांवों पर खतरा
सुप्रीम कोर्ट राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण के स्वत: संज्ञान मामले पर 23 सितंबर को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने पहले कहा था कि नदी में कपड़ा और टाइल फैक्ट्रियों से बहता औद्योगिक कचरा सैकड़ों गांवों और पीने के पानी को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है।
नई दिल्ली (आरएनआई) सुप्रीम कोर्ट 23 सितंबर को राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले की सुनवाई करेगा। शीर्ष कोर्ट ने 16 सितंबर को इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और कहा था कि नदी में औद्योगिक कचरे के बहाव से सैकड़ों गांवों की आबादी प्रभावित हो रही है।
शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट पर 23 सितंबर की सूची में इस मामले का शीर्षक '20 लाख जिंदगियों को खतरा, राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण' है। इसकी सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच करेगी।
बेंच ने कहा था कि जोजरी नदी में कपड़ा और टाइल फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में औद्योगिक करचा बहाया जा रहा है। इससे इंसानों और जानवरों दोनों के लिए पीने का पानी जहरीला हो गया है, जिससे न केवल स्वास्थ्य बल्कि पूरा पारिस्थितिकीतंत्र प्रभावित हो रहा है।
कोर्ट ने कहा था कि यह मामला चीफ जस्टिस (सीजेआई) के पास भेजा जाए, ताकि आगे की कार्रवाई के लिए उपयुक्त आदेश दिए जा सकें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



