जैन मिलन के सौजन्य से लगा शास्त्री पार्क सब्जी मंडी में शीतल जल प्रदाय वॉटर कूलर, अतिथियों ने वॉटर कूलर का विधिवत पूजन कर किया लोकार्पण 

Monday, April 28, 2025 - 19:24
Updated: 1 year ago
0
जैन मिलन के सौजन्य से लगा शास्त्री पार्क सब्जी मंडी में शीतल जल प्रदाय वॉटर कूलर, अतिथियों ने वॉटर कूलर का विधिवत पूजन कर किया लोकार्पण 

गुना (आरएनआई) नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से सेवा कार्य में नगर की अग्रणी संस्था भारतीय जैन मिलन, गुना द्वारा इस भीषण गर्मी में नगर वासियों को शीतल जल मिले इस हेतु सोमवार को शास्त्री पार्क सब्जी मंडी गुना में शीतल जल प्रदाय वाटर कूलर लगवाया गया। जिसका विधिवत लोकार्पण अतिथियों के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर वॉटर कूलर का लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर उनके द्वारा जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन एवं जैन मिलन के सभी सदस्यों के इस जनहित कार्य की सराहना करते हुए स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इस पुनीत कार्य के लिए शाखा के सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वच्छ और ठंडा पेयजल नगरवासियों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।

 कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विनय जैन द्वारा किया गया। इसी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शाखा के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जैन मिलन के गुना शाखा के अध्यक्ष उम्मेद मल गोलेछा, मंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रमोद जैन चौधरी, विश्वास जैन, डॉक्टर एसपी जैन, डॉक्टर राजेश दिवाकर, डॉक्टर एमके जैन, मुन्नालाल जैन, विकास जैन टाटिया, विपिन जैन टाटिया,  चन्द्रेश जैन गढा, चन्द्रेश जैन रूठियाई, महावीर जैन, इंजीनियर मुकेश जैन, इंजी.एस सी जैन, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके जैन, इंजीनियर मनोज रावत, वीरांगना सुनीता जैन एवं पार्षद कैलाश सहित बड़ी संख्या में जनसमुदाय की उपस्थिति में यह लोकार्पण संपन्न कराया गया। 

वॉटर कूलर के रखरखाव में शिव मंदिर के संचालक बंटी पवैया का विशेष सहयोग रहा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया गया कि इन वाटर कूलरों की नियमित देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी वे स्वयं निभाएंगे, ताकि यह सुविधा लंबे समय तक बनी रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User