जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया

Wednesday, September 6, 2023 - 17:14
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया

शाहजहांपुर। (आरएनआई) कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी पात्र परिवारों जिनको राशनकार्ड जारी है, उनको निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त हो यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक दुकान पर खाद्यान्न पहुंचने पर ग्राम पंचायत अधिकारी लेखपाल सत्यापन अनिवार्य रूप से करेंगे। वितरण प्रमाण पत्र जारी करते समय वितरण की समीक्षा करने के उपरान्त ही ग्राम पंचायत अधिकारी जारी करेंगे। इस कार्य में कोई भी शिथिलता न बरती जाए। बैठक में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित विक्रेताओं, परिवहन ठेकेदारों को भी निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में निर्धारित मात्रा से कम मात्रा मे खाद्यान्न की आपूर्ति न की जाए। खाद्यान्न का उठान करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डिस्पैच प्रभारी प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करेंगे कि गुणवत्तापरक खाद्यान्न का निर्धारित मात्रा के अनुसार ही भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से उठान हो। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया कि जिन उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों के आधार सीडिंग एन.पी.सी.आई. से नहीं हुई है, वह लोग तत्काल अपने बैंक में जाकर अपने आधार को सीड कराना सुनिश्चित करें। इस हेतु गैस एजेन्सियों के बिक्री प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि वह इस कार्य को प्रत्येक दशा में 15 दिवस में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और अवशेष उपभोक्ताओं का मोहल्लेवार / ग्राम पंचायतवार डेटा 24 घण्टे में जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए जिससे कि जिला पूर्ति अधिकारी सम्बन्धित मोहल्लों एवं ग्राम पंचायतों के उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित करें कि वह अवशेष उपभोक्ताओं को मोटिवेट कर एन.पी.सी.आई. से आधार मैप कराने के लिए बैंक भिजवाना सुनिश्चित करें। विकास खण्ड तिन्दर एवं निगोही में 06 दुकानें रिक्त होने पर सख्त नाराजगी जिलाधिकारी महोदय के द्वारा व्यक्त की गई। इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी तिलहर को पत्र लिखने का निर्देश भी दिया गया।

 बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री संजय कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी श्री ओम हरि उपाध्याय, एल०डी०एम०, जिला कार्यक्रम अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री वेद प्रकाश, गैस एजेन्सियों के सेल्स मैनेजर सहित अनेक उचित दर विक्रेता व परिवहन ठेकेदार भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User