जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

Friday, December 22, 2023 - 20:31
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

शाहजांहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद सभी उद्यमियों को समस्याओं को सुना तथा उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। 

अग्निशमन केन्द्र जमौर का निर्माण कार्य धनाभाव के कारण बाधित होने पर जिलाधिकारी ने डीयू लेटर भेजने हेतु निर्देश दिये। बनतारा एवं अट्सलिया के बीच में विद्युत घर की स्वीकृति उपरान्त कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिशासी अभियंता विद्युत को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। अजीजपुर जिगनेरा में बने 220 के0वी0 विद्युत सब स्टेशन को जमौर विद्युत सब स्टेशन से जोड़े जाने के सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता ने बताया कि 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है शेष कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकार ने शेष कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया कि 12 इकाईयों में रेन वाटर हारवेस्टिंग यूनिट स्थपित की जा चुकी है शेष इकाईयों में समन्वय कर यूनिट स्थपित करवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र सहित व्यवसायिक एवं निजी भवनों जिनका क्षेत्रफल 300 वर्ग मी0 से अधिक है, उन्हे रैन वाटर हारवेस्टिंग रूफ स्थापित किये जाने हेतु प्रेरित किया तथा उसके लाभ भी बताये। संबधित अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आदेशानुसार औद्यिग क्षेत्र में अतिक्रमण हट गया है। 

नालिया ठीक है, नाले की सफाई की जानी है। जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत नगर निगम एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र प्रेषित कर नाला साफ कराये जाने हेतु निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिये। औद्योगि ग्रोथ सेन्टर में 05 सड़कों के निर्माण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि टेण्डर प्रक्रियाधीन है, जिलाधिकारी ने 01 माह में कार्य प्रारम्भ करने हेतु निर्देश दिया। औद्योगि क्षेत्र में पुलिस चौकी के निर्माण हेतु डीयू लेटर भिजवाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उद्यमी द्वारा चक रोड पर कब्जे कि शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर कब्जा हटवाये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा, डीएफओं श्री प्रखर गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार पाण्डेय, संहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User