जिला चिकित्सालय का ऐप कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से चर्चा कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी

Friday, May 23, 2025 - 21:48
Updated: 1 year ago
0
जिला चिकित्सालय का ऐप कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से चर्चा कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी

गुना (आरएनआई) अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। आज निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री जैन ने सर्वप्रथम स्‍टॉफ की उपस्थिति रजिस्‍टर का अवलोकन किया तथा स्‍टॉफ के आने-जाने की जानकारी ली। उन्‍होंने निर्देशित किया कि उपस्थिति रजिस्‍टर में हस्‍ताक्षर के बाद इंजार्च प्रभारी उन हस्‍ताक्षरों को वेरीफाई भी करें। अपर कलेक्‍टर द्वारा सोनोग्राफी कक्ष, एक्सरे कक्ष में, ईसीजी कक्ष सहित विभिन्‍न कक्ष में जाकर विभिन्‍न चिकित्‍सीय मशीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने एक्‍स-रे रिपोर्ट के एन्‍ट्री रजिस्‍टर का अवलोकन किया तथा रजिस्‍टर में एक अतिरिक्‍त कॉलम बनाकर एक्‍स-रे रिपोर्ट लेने वाले के हस्‍ताक्षर कराने के निर्देश दिये। साथ ही रजिस्‍टर के समस्‍त पेज की नंबरिग कर उसके प्रमाणीकरण के निर्देश दिये।

आज अपर कलेक्‍टर श्री जैन द्वारा वार्डों का में जाकर मरीजों से सीधे संवाद किया एवं उनसे चिकित्सा सुविधा, भोजन की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। उन्‍होंने साफ-सफाई के संबंध में सिविल सर्जन वीरेन्‍द्र सिंह रघुवंशी को आवश्‍यक निर्देश दिये। अपर कलेक्‍टर द्वारा सघन चिकित्सा ईकाई की नर्सिंग स्टेशन में उपस्थित स्टॉफ एवं दवाईयों के स्टॉक की जांच की गई सिविल सर्जन को दवाईयों के स्टॉक एवं लेखा-जोखा के नियमित जांच हेतु निर्देशित किया गया। चतुर्थ श्रेणी स्टॉफ की उपस्थिति, निर्धारित वेषभूषा में चिकित्सालय में उपस्थित रहने तथा उनके कार्यो की सतत मॉनिटरिंग के लिए संबंधित इंचार्ज को निर्देशित किया गया। चिकित्सालय परिसर में आवारा पशु प्रवेश नही करें इसके लिए मुख्य गेट पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍था के निर्देश दिये। चिकित्सालय परिसर में स्थित रेडक्रास द्वारा संचालित केन्टीन को मोड्यूलर के रूप में व्यवस्थित करने, साफ-सफाई कराने सहित निविदा प्रक्रिया को भी आरंभ कराने के निर्देश दिये गये। उन्‍होंने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User