जलते जहाज से बचाए गए भारतीय चालक दल के 20 घायल सदस्य घर लौटे नाविक के शव को वापस लाया जा रहा

हेग में भारतीय दूतावास ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कहा कि जहाज फ्रेमेंटल हाईवे से बचाए गए 20 भारतीय चालक दल पिछले सप्ताह सुरक्षित रूप से भारत लौट गए हैं। इस कठिन समय में उनके समर्थन और सहायता के लिए डच अधिकारियों के साथ-साथ हमारे नाविकों को उनके धैर्य और साहस के लिए धन्यवाद।

Friday, August 4, 2023 - 16:30
0
जलते जहाज से बचाए गए भारतीय चालक दल के 20 घायल सदस्य घर लौटे नाविक के शव को वापस लाया जा रहा
मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग

नीदरलैंड तट पर लगभग 3,800 कारों को ले जा रहे एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लगने के बाद बचाए गए 20 घायल भारतीय चालक दल के सदस्यों का एक समूह सुरक्षित रूप से घर लौट आया है। जबकि घटना में मारे गए एक नाविक के शव को वापस लाया जा रहा है। भारतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जर्मनी से मिस्र जा रहे पनामा-पंजीकृत जहाज फ्रेमेंटल हाईवे पर 25 जुलाई को आग लगने से चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे, जबकि चालक दल के कई सदस्यों को पानी में कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा था। जहाज पूरी तरह से भारतीय चालक सदस्यों द्वारा संचालित था।

हेग में भारतीय दूतावास ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कहा कि जहाज फ्रेमेंटल हाईवे से बचाए गए 20 भारतीय चालक दल पिछले सप्ताह सुरक्षित रूप से भारत लौट गए हैं। इस कठिन समय में उनके समर्थन और सहायता के लिए डच अधिकारियों के साथ-साथ हमारे नाविकों को उनके धैर्य और साहस के लिए धन्यवाद। इसमें कहा गया, दुर्भाग्य से निधन हो चुके एक चालक दल के सदस्य के पार्थिव शरीर को वापस भेजा जा रहा है।

क्षतिग्रस्त जहाज को नीदरलैंड के उत्तर-पूर्व में बंदरगाह पर खींच लिया गया है। डच तट रक्षक ने जोर देकर कहा कि 11-डेक जहाज पर आग लगने का कारण अज्ञात है और अधिकारी अटकलें न लगाने के प्रति सावधान हैं। विदेशी मीडिया ने कहा, लेकिन एक बचावकर्मी की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें बताया गया कि आग एक इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी से शुरू हुआ था और "ऐसा प्रतीत होता है कि एक इलेक्ट्रिक वाहन में विस्फोट भी हुआ था। जहाज पर मौजूद 3,783 कारों में से 498 इलेक्ट्रिक वाहन थे।

आग ऊपरी डेक पर लगी थी और बचाव विशेषज्ञों ने कहा कि जहाज के चार डेक अपेक्षाकृत क्षतिग्रस्त नहीं हुए थे। आग की तीव्रता के कारण आठवां डेक आंशिक रूप से ढह गया था। जहाज पर सवार चालक दल के 21 सदस्यों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बहुत तेजी से फैल गई। इसके बाद रॉटरडैम से विशेष अग्निशामकों को लाया गया, लेकिन उनके पहुंचने तक स्थिति बहुत खतरनाक हो चुकी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User