जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने पकड़े दो आतंकी, दो एके-56 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दो हाइब्रिड आतंकियों ने सरेंडर किया है। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

Thursday, May 29, 2025 - 09:10
0
जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने पकड़े दो आतंकी, दो एके-56 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू (आरएनआई) जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। शोपियां में एक ऑपरेशन के दौरान दो हाइब्रिड आतंकियों ने सरेंडर किया है। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

विशेष इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने बसकुचन में एक कासो लॉन्च किया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। पास के एक बाग में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई थी।अभियान के बाद लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी इरफान बशीर और उजैर सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से दो एके-56 राइफलें, चार मैगजीन, 102 राउंड (7.62x39 मिमी), दो हैंड ग्रेनेड, दो पाउच आदि बरामद किए गए। 

शोपियां पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। 

जम्मू शहर के नरवाल ट्रांसपोर्ट नगर में आरटीओ कार्यालय जाने वाली सड़क किनारे तीन मोर्टार मिले। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तीनों मोर्टार कब्जे में लिए हैं। बाद में इन्हें पुलिस ने नष्ट कर दिया। माना जा रहा है कि हाल के तनाव के दौरान पाकिस्तान की तरफ से ये दागे गए होंगे, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि यह सेना के कबाड़ का हिस्सा है। 

बुधवार को नरवाल पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क किनारे मोर्टार पड़ा है। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। जांच की तो दो और मोर्टार मिले। इसके बाद दो और बम निरोधक दस्ते पहुंचे और पूरे इलाकों को खंगाला। यह तीनों मोर्टार सड़क किनारे कचरे में पड़े थे। तीनों को सुरक्षित जगह नष्ट किया गया। 

एसपी दक्षिण अजय शर्मा ने कहा कि तीन मोर्टार मिलने के बाद से लोगों में कुछ भ्रांतियां थीं। उन्होंने कहा कि यह मोर्टार जंग लगे हुए पुराने हैं। सेना जो अपना कबाड़ बेचती है, यह उसके ही अंदर का है जो किसी तरह से यहां पहुंच गए। तीन को नष्ट कर दिया है। जहां ये मोर्टार पड़े थे वहां आसपास सैकड़ों वाहन खड़े रहते हैं। ढाबे और दुकानें हैं। अगर यह फट जाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User