जमैका धोखाधड़ी मामले में उसैन बोल्ट को लगा एक करोड़ 27 लाख डॉलर का चूना

जमैका के फर्राटा धावक उसैन बोल्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात से हैरान है की एक निजी निवेश कंपनी से उनके एक करोड़ 27 लाख डॉलर कैसे गायब हो गये।

Saturday, January 28, 2023 - 17:30
0
जमैका धोखाधड़ी मामले में उसैन बोल्ट को लगा एक करोड़ 27 लाख डॉलर का चूना
उसैन बोल्ट

सान जुआन (प्यूर्टोरिको), 28 जनवरी 2023, (आरएनआई)। जमैका के फर्राटा धावक उसैन बोल्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात से हैरान है की एक निजी निवेश कंपनी से उनके एक करोड़ 27 लाख डॉलर कैसे गायब हो गये।

यह जमैका में एक दशक पहले हुए धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ा मामला है। धोखाधड़ी के इन मामलों की जांच की जा रही है।

बोल्ट ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने अपने बिजनेस मैनेजर को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि वह आपसी सहमति से अलग नहीं हुए हैं।

बोल्ट से पूछा गया कि क्या वह इस धोखाधड़ी से टूट चुके हैं तो यह स्टार एथलीट हंसने लगा।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं टूटा नहीं हूं लेकिन निश्चित तौर पर मुझे बड़ा नुकसान हुआ है। यह धनराशि मेरे भविष्य के लिए थी। सभी जानते हैं कि मेरे तीन बच्चे हैं और मैं अपने माता-पिता की देखरेख भी करता हूं और मैं अब भी अच्छा जीवन व्यतीत करना चाहता हूं।’’

बोल्ट के वकील ने कहा कि किंग्स्टन स्थित ‘स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड’ में इस एथलीट का लगभग एक करोड़ 28 लाख डॉलर जमा था जो कि अब घटकर 12000 डॉलर ही रह गया है।

उन्होंने कंपनी को धनराशि लौटाने या दीवानी और आपराधिक कार्रवाई का सामना करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया था।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शुक्रवार की रात को किसी तरह की कार्रवाई की गई या नहीं। इस बारे में जब बोल्ट के वकील से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User