जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

आवेदकों द्वारा विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित 215 आवेदन किये गये प्रस्‍तुत

Nov 18, 2025 - 21:30
Nov 18, 2025 - 21:31
 0  108
जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज विभिन्‍न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्‍वास्‍थ्‍य और नामांतरण के आवेदन प्रस्‍तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 215 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्‍तुत किये गये। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ
कलेक्‍टर द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्राप्‍त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में आज जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्‍ही की जांच सहित अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्‍या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया। आज जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0