जनपद में 1.5 हेक्टेयर भूमि पर 248 करोड़ की लागत से बने एसटीपी प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

शाहजहाँपुर जनपद में 1.5 हेक्टेयर भूमि पर 248 करोड़ की लागत से बने एसटीपी प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

Thursday, November 16, 2023 - 16:45
Updated: 3 years ago
0
जनपद में 1.5 हेक्टेयर भूमि पर 248 करोड़ की लागत से बने एसटीपी प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

शाहजहाँपुर, (आरएनआई)जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने मघईटोला स्थित 248 करोड़ की लागत से बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीएलसी रूम, ऑपरेटर रूम, पम्पिंग स्टेशन आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एसटीपी का भ्रमण कर अधिशासी अभियंता श्री सुनील कुमार यादव से प्लांट के संचालन तथा कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 1.5 हेक्टेयर भूमि पर बने एसटीपी प्लांट का लागभग 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि एसटीपी को पूर्ण करने की निर्धारित तिथि दिसम्बर,2023 है। विभिन्न कार्यक्रमों व त्योहारों के कारण एसटीपी के कार्य में विलम्ब हुआ है, परन्तु निर्धारित तिथि तक शेष कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। श्री सुनील ने बताया कि एसटीपी प्लांट चालु हो चुका है। 5 एमएलडी पानी एसटीपी तक पहुंच रहा है जिसका शोधन भी हो रहा है। उन्होने बताया कि प्लांट को ऑटोमेशन तकानीकि के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

 जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने  कहा कि शेष कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने ड्यूटी रजिस्टर व कर्मचारी बोर्ड बनाने हेतु भी निर्देशित किया। किये गये सीवेज कनेक्शन की सूची नगर निगम को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये।जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने मघईटोला स्थित 248 करोड़ की लागत से बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीएलसी रूम, ऑपरेटर रूम, पम्पिंग स्टेशन आदि का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने एसटीपी का भ्रमण कर अधिशासी अभियंता श्री सुनील कुमार यादव से प्लांट के संचालन तथा कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 1.5 हेक्टेयर भूमि पर बने एसटीपी प्लांट का लागभग 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि एसटीपी को पूर्ण करने की निर्धारित तिथि दिसम्बर,2023 है। विभिन्न कार्यक्रमों व त्योहारों के कारण एसटीपी के कार्य में विलम्ब हुआ है, परन्तु निर्धारित तिथि तक शेष कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। श्री सुनील ने बताया कि एसटीपी प्लांट चालु हो चुका है। 5 एमएलडी पानी एसटीपी तक पहुंच रहा है जिसका शोधन भी हो रहा है। उन्होने बताया कि प्लांट को ऑटोमेशन तकानीकि के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
 जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने  कहा कि शेष कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने ड्यूटी रजिस्टर व कर्मचारी बोर्ड बनाने हेतु भी निर्देशित किया। किये गये सीवेज कनेक्शन की सूची नगर निगम को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User