जगनपुरा में नए एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का शुभारंभ, कलेक्टर ने किया निरीक्षण व जनहित में पारदर्शी कार्यप्रणाली के निर्देश

Dec 19, 2025 - 21:36
Dec 19, 2025 - 21:46
 0  162
जगनपुरा में नए एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का शुभारंभ, कलेक्टर ने किया निरीक्षण व जनहित में पारदर्शी कार्यप्रणाली के निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने आज जगनपुरा स्थित नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय तथा शहरी एवं ग्रामीण तहसील कार्यालय का विधिवत औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न पूजा-पाठ के साथ की गई।

शुभारंभ उपरांत कलेक्टर किशोर कन्याल ने एसडीएम कार्यालय कक्ष, एसडीएम कोर्ट, स्टेनो एवं रीडर कक्ष, तहसील न्यायालय सहित तहसील कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शुभकामनाएं दीं तथा जनहित में सुचारू, पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि नवीन परिसर में पर्याप्त स्थान एवं सुव्यवस्थित संरचना उपलब्ध होने से अभिलेखों का सुरक्षित और क्रमबद्ध रख-रखाव संभव होगा। इससे आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण में सुविधा मिलेगी। नवीन कार्यालय के शुभारंभ से राजस्व अमले में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0