छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की जांच

Tuesday, January 27, 2026 - 19:18
Updated: 6 months ago
0
छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की जांच

कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ कक्षा चार के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गाजू ग्राम पंचायत के नरपत खेड़ा मजरा के निवासी 13 वर्षीय अजीत कुमार का शव रविवार रात एक मफलर के सहारे झाड़ीनुमा पेड़ से लटका मिला। मृतक आईडीएम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था और रविवार शाम से लापता था। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक दिलीप कुमार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ट्राली से गन्ना खींचने को लेकर हुए विवाद के चलते छात्र की हत्या कर शव को लटकाया गया है। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों और बहुजन समाज मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर सरोज कुमार गौतम ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोमवार को गाजू चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।प्रदर्शनकारियों ने दोबारा पोस्टमार्टम और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बघौली प्रवीण कुमार और कछौना प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन इस मामले में दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसके आधार पर ही एफआईआर में धाराओं का विस्तार और अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User