गुणग्राही बनें, दुर्गुण नहीं देखें—साध्वी उज्जवल प्रभा श्रीजी का प्रेरक संदेश

Tuesday, January 27, 2026 - 19:14
Updated: 6 months ago
0
गुणग्राही बनें, दुर्गुण नहीं देखें—साध्वी उज्जवल प्रभा श्रीजी का प्रेरक संदेश

खिरकिया (आरएनआई)  व्यसनमुक्ति प्रणेता आचार्य भगवन् श्री रामलालजी म.सा.की आज्ञानुवर्तिनी शासन दीपिका साध्वी श्री उज्जवलप्रभा श्रीजी म.सा.,साध्वी श्री प्रियता श्री जी म.सा एवं साध्वी श्रीजी मणामगंघा श्रीजी म.सा. ठाणा - 3 दिनांक 27 जनवरी दिन सोमवार को

छोटी हरदा (जिला हरदा) में भगत, रामेश्वर जाट के निवास पर पधारने पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कर्म शत्रु पर विजय प्राप्त करना है,क्रोध, मान,माया लोभ, राग,द्वेश,अहंकार ममत्व ये सब हमारे आंतरिक कर्म शत्रु है उन्होंने आगे कहा कि व्यक्ति को हमेशा ध्यान आराधना में रत रहना चाहिए परंतु व्यक्ति सिर्फ दुःख में ही भगवान को याद करता है सुख में भूल जाता है उन्होंने उदाहरण दे कर समझाया कि हमे गुणग्राही बनना है अर्थात हमे दूसरों के गुणों को देखना है दुर्गुणों को नहीं देखना है साथ ही साध्वी श्री प्रियता श्रीजी एवं साध्वी श्री मणामगंधा श्री जी ने गुरुभक्ति से ओतप्रोत सुंदर भजनों की अभिव्यक्ति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही साध्वियों से खिरकिया क्षेत्र में पधारने की भाव भरी विनती की इस अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ के आशीष समदड़िया ने भाव रखते हुए कहा कि उज्जवल प्रभा जी म.सा.आपके संयम के 37 वर्षों में एवं मणामगंधा जी म.सा.के सूरत में दीक्षित होने के वाद तथा प्रियता श्री म.सा. का एक वर्ष पूर्व मात्र 1 दिन का खिरकिया श्री संघ को लाभ मिलना जिसमें पयुर्षण पर्व सा माहौल दिखाई दिया था। इसलिए आपका सानिध्य खिरकिया संघ के लिए ज्ञान,ध्यान,तप,त्याग, आराधना,साधना,से सुसज्जित रहेगा।इस अवसर पर विहार सेवा अनमोल सेवा का लाभ श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के मोहनप्रसाद सोनी,आशीष समदड़िया,रत्ना समदड़िया,पारस चौरडिया,कार्तिक चौरडिया हरदा से राजकुमार बाफना यादव एवं विहार सेवक विशाल भाई सहित रामेश्वर जी जाट के परिजनों ने लाभ लिया। शाम को विहार कर म.सा.हरदा जैन स्थानक भवन में पधार गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User