कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित, शासकीय योजनाओं की समीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, कृषि कार्ययोजना एवं मोबाइल कोर्ट पर हुई चर्चा

Tuesday, January 27, 2026 - 20:25
Updated: 6 months ago
0
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित, शासकीय योजनाओं की समीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, कृषि कार्ययोजना एवं मोबाइल कोर्ट पर हुई चर्चा

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में कलेक्टर श्री कनयाल ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इसके पश्चात सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी 20 फरवरी तक 100 दिवस से अधिक लंबित सभी शिकायतों को शून्य स्तर तक लाया जाए। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखने के निर्देश भी दिए गए।

कृषि उपसंचालक को पराली एवं नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी तैयारी करने तथा किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) को मोबाइल कोर्ट के प्रकरणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।  

आगामी 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद करने, उन्हें मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए।

बैठक के समापन पर बिंदुवार पत्रकों की समीक्षा करने के साथ अधिकारियों को समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User