चेन्नई में जॉगिंग करते दिखे UAE के वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और डेलिगेट्स ने भी साथ लगाई दौड़

अब्दुल्ला बिन तौक अल मैरी ने कहा कि यूएई और भारत के बीच आर्थिक संबंध दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक संबंधों में से एक है। हमारे नेता, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और पीएम मोदी के बीच एक अच्छा संबंध है।

Wednesday, July 24, 2024 - 09:27
0
चेन्नई में जॉगिंग करते दिखे UAE के वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और डेलिगेट्स ने भी साथ लगाई दौड़

चेन्नई (आरएनआई) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वित्त मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मैरी ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यन से मुलाकात की। दोनों ने आज साथ में जॉगिंग भी की। अब्दुल्ला बिन तौक अल मैरी आज चेन्नई में 'इन्वेस्टोपिया ग्लोबल टॉक्स' में शामिल होने के लिए यूएई के प्रतिनिधियों और निवेशकों के साथ भारत आए हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के साथ जॉगिंग करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने भारत और यूएई के बीच आर्थिक संबंधों पर प्रकाश डाला।

अब्दुल्ला बिन तौक अल मैरी ने कहा, "यूएई और भारत के बीच आर्थिक संबंध दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक संबंधों में से एक है। हमारे नेता, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और पीएम मोदी के बीच एक अच्छा संबंध है। व्यापार में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में बहुत सारे निवेश पर चर्चा होगी। आज यहां एक कॉन्फ्रेंस होने वाला है। मैं इस इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों को इसमें शामिल होने के लिए निमंत्रित करता हूं। हम नई अर्थव्यवस्थाओं के बारे में बात करने के लिए दुनिया को एक साथ लाना चाहते हैं।

यूएई के वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "आज हमने यूएई के वित्त मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मैरी से बात की। वह हमारे मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे और कल वह केरल के लिए रवाना होंगे। कई सारे निवेशक उनके साथ आए हैं। हमने सुना कि यूएई के मंत्री को सुबह टहलने की आदत है। इसलिए हम आज चेन्नई में उनके साथ टहलने के लिए निकले।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User