सुलतानपुर: अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार करने सुल्तानपुर पहुंचे वरुण गांधी ने मतदाताओं से की भावुक अपील

जगह जगह वरुण गांधी का हुआ जोरदार स्वागत, कादीपुर में पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि। 

Thursday, May 23, 2024 - 15:53
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार करने सुल्तानपुर पहुंचे वरुण गांधी ने मतदाताओं से की भावुक अपील

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर नगर पंचायत के पटेल चौक पर सुलतानपुर के पूर्व सांसद मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता मोहित सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर वरुण गांधी भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्वागत करते समय कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक, सर्वेश सिंह,हरीश सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल,विजय गिरी, सभासद बृजेश सिंह, शिवमंगल सिंह,सूर्यलाल गुप्ता,शैलेन्द्र उपाध्याय, श्रीमती सुनीता बरनवाल, श्रीमती ऊषा शुक्ला, विवेक सिंह, बृजेश वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पूर्व सांसद वरुण गांधी मलिकपुर नोनरा,मझगवां, सरैया मुस्तफाबाद में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में 543 स्थानों पर चुनाव हो रहे हैं। कई जगह करिश्माई लोग चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन पूरे देश में एक ही ऐसा क्षेत्र है जहां की सांसद को लोग सांसद जी, मंत्री जी, कहने के बजाय माता जी कहकर बुलाते हैं। 

  उन्होंने कहा कि मां के अंदर परमात्मा के बरामर शक्ति होती है,पूरी दुनिया साथ छोड़ देते हैं लेकिन मां कभी साथ नही छोड़ती। उन्होंने कहा की आज मैं केवल अपनी मां के लिए नहीं बल्कि सुल्तानपुर की मां के लिए समर्थन जुटाने आया हूं। 
  वरुण ने कहा कि मां को जो परिभाषा होती है वो सबकी रक्षा करे,भेदभाव न करे,जो मुश्किलों में काम आए और जो निरंतर अपने हृदय में सबके लिए प्यार रखे। मां की डांट भी आशीर्वाद होता है। देश में जब सुल्तानपुर का नाम लिया जाता है तो प्रथम पंक्ति में मुख्य धारा में सुल्तानपुर का नाम लिया जाता है। 

  अपने संबोधन के दौरान वरुण गांधी ने कहा सुल्तानपुर वालों के अंदर काबिलियत, साहस, प्रतिभा और स्वाभिमान की कोई कमी नही। यहां के लोग को एक ऐसा व्यक्ति चाहिए जो लोगों को अपना अपना परिवार माने । परिवार का मतलब हर वार में जो साथ दे वो परिवार होता है। हम लोग वायदा करते हैं की एक खून के रिश्ते का वायदा करते हैं की सुल्तानपुर का कोई व्यक्ति अकेला नहीं होगा। 

  लोगों से भावनात्मक होते हुए वरुण ने कहा कि जब मैं सुल्तानपुर पहली बार आया था तो मुझे अपने पिता जी की खुशबू मिली थी, लेकिन आज मुझे कहने में गौरव महसूस हो रहा है की आज मैं अपनी मातृभूमि में आ गया हूं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User