ग्वालियर चंबल में डकैत गुर्जर गैंग का मूवमेंट जंगलों की खाक छान रही है पुलिस

Wednesday, February 14, 2024 - 23:25
Updated: 3 years ago
0
ग्वालियर चंबल में डकैत गुर्जर गैंग का मूवमेंट जंगलों की खाक छान रही है पुलिस

ग्वालियर  (आरएनआई) दशकों पहले दस्यु समस्या से मुक्त हो चुका ग्वालियर चंबल अंचल एक बार फिर उसी दंश की दहलीज पर खड़ा है। फिर इस इलाके में डकैत मूवमेंट की सूचना आयी है, बताया जा रहा है कि 50 हजार का इनामी डकैत रामसहाय गुर्जर ग्वालियर के घाटीगांव इलाके में मूवमेंट कर रहा है. इस बात की जानकारी मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस जंगलों में सर्चिंग में जुटी हुई है।

डकैत रामसहाय गुर्जर के बारे में बताया जाता है कि उसने श्योपुर जिले के विजयपुर इलाके से तीन लोगों का अपहरण किया था।मुरैना के साथ ही धौलपुर में भी उसने वारदातों को अंजाम दिया।

बीते कुछ समय से डकैत रामसहाय गुर्जर ने एमपी, यूपी और राजस्थान पुलिस की नाक में दम कर रखा है. 50 हजार का इनामी डकैत इन दिनों ग्वालियर जिले के घटीगांव स्थित भंवरपुर के जंगलों में है. ग्रामीणों ने गुर्जर के होने सूचना दी जिसके बाद से ही ग्वालियर पुलिस जंगलों की खाक छान रही है।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक- ” बीते कुछ समय से डकैत रामसहाय गुर्जर के मूवमेंट की खबरें आती रहती हैं. ऐसे में पुलिस उसकी सर्चिंग कर रही है।  पहले भी उसके जंगलों में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वह उन जगहों पर नहीं मिला. फिर भी लगातार उसकी सर्चिंग जारी है.” पुलिस अधीक्षक का कहना है कि रामसहाय इसी क्षेत्र का रहने वाला है जिसकी वजह से उसका मूवमेंट होने की संभावना रहती हैं।

बता दें कि डकैत रामसहाय गुर्जर इन दिनों तीनों प्रदेशों की पुलिस के टारगेट पर है. लेकिन फिर भी वह गिरफ़्त से दूर है. डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देने के बाद वह कुछ दिनों के लिए शांत हो जाता है. लेकिन, जैसे ही माहौल ठंडा होता है वह फिर सक्रिय हो जाता है और लोगों को निशाना बनाता है. इसी वजह से चंबल आईजी पूर्व में उस पर 30 हजार का इनाम घोषित कर चुके हैं. वहीं, ग्वालियर के साथ ही राजस्थान की धौलपुर पुलिस की ओर से भी रामसहाय गुर्जर पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

फिलहाल पुलिस को एक बार फिर ग्वालियर जिले के जंगलों में डकैत रामसहाय गुर्जर के होने की सूचना मिली है और पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर उसकी सर्चिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि डकैत रामसहाय पुत्र रघुनाथ गुर्जर निवासी कुदिन्ना साहपुरा राजस्थान की बुआ भंवरपुरा में रहती है। डकैत जगन गुर्जर से राजस्थान के जंगल में दुशमनी के बाद रामसहाय ने लंबे समय तक बुआ के यहां रहते हुए समय गुजारा था। इसके बाद फिर यहां से एक नाबालिग का अपहरण कर राजस्थान भाग गया था। पुलिस ने उसे पकड़ा भी था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह पुलिस के हाथ वापस नहीं आया और जंगल में अपना अड्‌डा बना लिया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User