ग्वालियर चंबल में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुना सांसद के भाई अजयपाल ने की घर वापसी

Sunday, February 11, 2024 - 21:32
Updated: 3 years ago
0
ग्वालियर चंबल में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुना सांसद के भाई अजयपाल ने की घर वापसी

ग्वालियर (आरएनआई) लोकसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अशोकनगर से यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष और गुना सांसद केपी यादव के भाई अजयपाल यादव और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में इनकी घर वापसी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कराई है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अजय पाल यादव को बीजेपी का अंग वस्त्र पहनकर पार्टी में सदस्यता दिलाई है। बीजेपी में शामिल होते ही अजय पाल बोले कांग्रेस में आम कार्यकर्ता का सम्मान नहीं हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश का विकास कर रही है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया 2 दिन के लिए ग्वालियर अंचल के दौरे पर हैं मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अजय पाल से बरसों पुराना पारिवारिक रिश्ता है। वहीं अजय पाल ने कहा आज घर वापसी हुई है अब मैं उनके नेतृत्व पार्टी के लिए काम करूंगा।

गौरतलब है कि दिसम्बर 2022 में अजय पाल यादव ने राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। उस समय सांसद केपी यादव पर बड़े सवाल उठे थे। वहीं भाजपा को भी बड़ा झटका लगा था मगर आज सिंधिया ने अजय पाल की घर वापसी कराकर सभी प्रश्न चिन्हों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User