गुलाबी गैंग के प्रयास से जर्जर विद्युत लाइन से मिली निजात, तार बदलने का काम शुरू, संपूर्ण समाधान दिवस में उठाई थी मांग

Jul 5, 2025 - 20:07
Jul 5, 2025 - 20:10
 0  81
गुलाबी गैंग के प्रयास से जर्जर विद्युत लाइन से मिली निजात, तार बदलने का काम शुरू, संपूर्ण समाधान दिवस में उठाई थी मांग

फतेहपुर (आरएनआई) जहां मुखिया सक्रिय और कर्मठ हो वहां हर एक समस्या का समाधान भी निकल आता है। ऐसा ही उदाहरण ब्लाक बहुआ के अंर्तगत ग्राम पंचायत सुजानपुर (बहुआ देहात) की मुखिया महिला प्रधान व गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल निरंतर अपने गांव तथा ग्रामवासियों का उत्तरोत्तर विकास, सुरक्षा प्रदान करने का हर सम्भव प्रयास कर रहीं हैं। इसी क्रम में गांव के अंदर रास्तों के ऊपर से गुजरे सालों पुराने जर्जर बिजली के तार टूटकर गिरने से ग्राम वासियों मे भय का माहौल बना रहता था पूर्व में एक व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु भी हो गई थी जिस पर ग्राम प्रधान गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल निरंतर संघर्ष और प्रयास कर रहीं थीं कि इन तारों को हटा कर नए तार लगाए जाएं। अध्यक्ष हेमलता पटेल जिलाधिकारी, एक्सईएन, एसई सभी अधिकारियों के समक्ष ये गम्भीर समस्या उठाई तहसील व कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया गया। अंततः संघर्ष को सफलता प्राप्त हुई। जर्जर तारों को बदल कर नए तार लगाने का कार्य बिजली विभाग ने शनिवार से शुरू कर दिया है जिससे ग्राम वासियों में खुशी का माहौल है और वो अपनी सक्रिय ग्राम प्रधान हेमलता पटेल का आभार व्यक्त कर रहे हैं जिस पर प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल कहती हैं कि उनका मात्र एक लक्ष्य ही है कि वो कितना अधिक से अधिक लोगो की सेवा गांग में खुशियां ला सके और वो इसके लिए हर पल तत्पर हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0