गांव में विकास की इबारत लिख रही मोदी-मोहन सरकार: महेंद्र किरार

बमौरी विधानसभा को मिली 10 पंचायत भवनों की सौगात, मूडऱा हनुमान में लाइव सुना कार्यक्रम। 

Wednesday, December 25, 2024 - 19:51
Updated: 2 years ago
0
गांव में विकास की इबारत लिख रही मोदी-मोहन सरकार: महेंद्र किरार

गुना (आरएनआई) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को छतरपुर जिले के खजुराहो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गुना जिले को भी विकास व निर्माण कार्यों की अनेक सौगात दी हैं। इस दौरान बमौरी विधानसभा की 10 ग्राम पंचायतों के लिए 3 करोड़ 74 लाख 90 हजार रुपए की राशि से स्वीकृत अटल ग्राम सुशासन भवनों (पंचायत भवन) का भूमिपूजन किया गया।

खजुराहो में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम का बमौरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मूडऱा हनुमान सहित सभी पंचायतों में लाइव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वर्चुअली माध्यम से बमौरी विधानसभा में स्वीकृत 10 ग्राम पंचायत भवनों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान मूडऱा हनुमान ग्राम पंचायत में मौजूद जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने ग्रामीणों को पंचायत भवन निर्माण के लिए मिली तकनीकी स्वीकृति और राशि के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा के ग्राम पंचायत करीली, नेगमा, उकावद, अजरोड़ा, मूडऱाहनुमान, बरवन, पाड़ौन, सिलावटी कपासी, खड़ेला और लोंडेरा में प्रत्येक पंचायत भवन निर्माण के लिए 37.49 लाख की राशि से स्वीकृत हुई है। इसकी पहली किश्त प्रधानमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों को बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। इस तरह केंद्र की मोदी और प्रदेश की मोहन सरकार का गांव-गांव में विकास की इबारत लिख रही है। ग्राम पंचायतों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य श्री किरार ने बमौरी विधानसभा को मिली इस सौगात का श्रेय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को देते हुए उनका आभार जताया। श्री किरार ने कहाकि भाजपा की सरकार विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिख रही है। इस मौके पर भाजपा झागर मंडल अध्यक्ष दीपक मीना, राधेकृष्ण मीना, हरिचरण मीना, शिवचरण मीना, मदन मुरारी शर्मा, गिरिराज यादव, सुनील योगी, राजू कुशवाह, बबलू कुशवाह सहित अनेक ग्रामीण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बमौरी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुष्पेंद्र व्यास ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User