गर्दन और चेहरे पर कुल्हाड़ी से किए पांच वार, बोला- 26 लोगों को मारूंगा...

झिंझाना के गांव में एक घर के बाहर बच्चे के साथ बैठे सरफराज पर गोविंद ने अचानक हमला कर दिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि गोविंद गांव में खुलेआम कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा है। 

Sunday, April 27, 2025 - 14:19
0
गर्दन और चेहरे पर कुल्हाड़ी से किए पांच वार, बोला- 26 लोगों को मारूंगा...

शामली (आरएनआई) झिंझाना के टोडा निवासी सरफराज गांव में रविवार को एक घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी गोविंद ने अचानक उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सरफराज के चेहरे, गर्दन और कंधे पर कई वार किए। हमले में सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर फरार हो गया। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर गांव में खुलेआम घूम रहा है और दहशत का माहौल है। 

घायल सरफराज की मां ने आरोप लगाया कि हमला करते समय गोविंद बार-बार धमकी दे रहा था। वह चिल्ला रहा था, "अगर बच सको तो बच लो, मैं 26 लोगों को मारूंगा।" इस बयान के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और जान का खतरा बना हुआ है। हमले के दौरान सरफराज के पास ही एक छोटा बच्चा भी बैठा था, उसे भी नुकसान हो सकता था। 

घायल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और फिर से हमला कर सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि आखिर मामला क्या है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User