कोविंद समिति के पास पहुंचे ओवैसी

हैदराबाद के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति से मुलाकात की। समिति इससे पहले भी कई राजनीतिक और कानूनी दिग्गजों से मुलाकात कर चुकी है।

Thursday, February 15, 2024 - 05:34
0
कोविंद समिति के पास पहुंचे ओवैसी

नई दिल्ली (आरएनआई) वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं पर मंथन के लिए सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति गठित की है। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समिति से मुलाकात की। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद -उल-मुस्लिमीन एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व राष्ट्रपति के साथ व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने समिति के समक्ष देश में एक साथ चुनाव के मुद्दे पर अपनी पार्टी के विचार रखे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली यह समिति लोक जन शक्ति पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात कर चुकी है। मुलाकात करने पहुंचे नेताओं में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आरएलजेपी के अध्यक्ष प्रिंस राज समस्तीपुर से सांसद शामिल थे। पार्टी प्रवक्ता संजय सर्राफ, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आरएलजेपी के महासचिव रामजी सिंह भी समिति से मिल चुके हैं।

समिति इससे पहले प्रख्यात न्यायविदों से भी मशविरा कर चुकी है। इनमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप भोसले और दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन जैसी हस्तियां शामिल हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User