कृषि वैज्ञानिक छोटे किसानों के हित में कार्य करें : चौहान

डॉ. समरेन्द्र पाठक, वरिष्ठ पत्रकार

Sunday, June 23, 2024 - 13:10
Updated: 2 years ago
0
कृषि वैज्ञानिक छोटे किसानों के हित में कार्य करें : चौहान

नयी दिल्ली, 23 जून 2024 (एजेंसी)। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, कि कृषि वैज्ञानिक छोटे किसानों के हित में कार्य करें और भारतीय कृषि में क्रांति लाएं। 

श्री चौहान कल यहां भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे यहां लगभग 86 प्रतिशत किसान छोटे एवं मझोले हैं। इसलिए खेती का ऐसा मॉडल बनाना पड़ेगा,कि किसान एक हेक्टेयर तक की खेती में भी अपनी आजीविका ठीक से चला सकें।

चौहान ने कहा कि हम मिलकर कोई ऐसा रोडमैप बना लें, जिसपर चलकर न केवल भारतीय कृषि और किसान का कल्याण हो सके, बल्कि भारत को दुनिया का फूड बास्केट बना दें। दुनिया को अन्न खिलाएं एवं एक्सपोर्ट करें।

श्री चौहान ने देश को दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमारे किसानों की आय बढ़ाने और बदलते परिदृश्य के लिए तकनीकी उन्नति को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। 

श्री चौहान ने कहा कि कृषि के परिदृश्य को पूरी तरह से बदलना मेरी जिद है। मैं किसान और विज्ञान को जोड़ना चाहता हूं। किसान को हमें विज्ञान से जोड़ना है और इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र बहुत उपयोगी है।

सम्मेलन के दौरान यह निष्कर्ष निकाला गया कि किसानों की आय को बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। एल. एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User