कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो इंडिगो विमानों के इंजन में खराबी

कोलकाता से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के एक विमान का एक इंजन बंद हो गया हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इससे कुछ ही घंटे पहले इंडिगो की मदुरै-मुंबई उड़ान के इंजन में भी मुंबई में लैंडिंग से पहले खराबी आ गई थी।

Wednesday, August 30, 2023 - 10:05
0
कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो इंडिगो विमानों के इंजन में खराबी
इंडिगो विमान के इंजन में खराबी

कोलकाता। (आरएनआई) महज कुछ ही घंटों के अंतराल पर इंडिगो के दो विमानों में कोलकाता से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के एक विमान का एक इंजन बंद हो गया हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इससे कुछ ही घंटे पहले इंडिगो की मदुरै-मुंबई उड़ान के इंजन में भी मुंबई में लैंडिंग से पहले खराबी आ गई थी।
विमानन नियामक डीजीसीए ने एक बयान में  कहा, "विमान के इंजन 2 और इंजन2 ऑयल चिप में गड़बड़ी की चेतावनी आई थी। जांच सूची के अनुसार इंजन-2 को बंद कर दिया गया और विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।" 
इंडिगो ने भी मदुरै से मुंबई जा रहे विमान में हुई घटना के बाद एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि मुंबई में उतरने से पहले उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने मुंबई में लैंडिंग को प्राथमिकता दी। विमान मुंबई में उतर गया है और आवश्यक मेंटेनेंस के बाद यह परिचालन में वापस आ जाएगा। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। अधिकारियों ने कहा था कि इंडिगो के ये दोनों विमान प्रैट एंड व्हिटनी इंजन पर चल रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User