कालका-शिमला रेलमार्ग पर तारादेवी तक दौड़ेंगी टॉय ट्रेनें

मंगलवार से कालका से तारादेवी तक टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले बुधवार से कालका से सोलन तक दो स्पेशल टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था।

Sunday, September 24, 2023 - 11:35
0
कालका-शिमला रेलमार्ग पर तारादेवी तक दौड़ेंगी टॉय ट्रेनें
कालका-शिमला ट्रेन

कालका-शिमला। (आरएनआई) कालका-शिमला रेलमार्ग पर रेल विभाग अब तारादेवी स्टेशन तक टॉय ट्रेन की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए रेलवे के मंडल कार्यालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार मंगलवार से कालका से तारादेवी तक टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले बुधवार से कालका से सोलन तक दो स्पेशल टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था। यह दोनों ट्रेनें अनारक्षित हैं। तारादेवी से आगे समरहिल में ट्रैक को बहाल करने में अभी समय लगेगा। रेल अधिकारियों की माने तो उनका लक्ष्य है कि 30 सितंबर तक कालका से शिमला तक ट्रेन संचालन पहले की तरह शुरू किया जाए। इसको लेकर ट्रैक पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 04506 सुबह साढ़े चार बजे कालका रेलवे स्टेशन से चलेगी और सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर तारा देवी पहुचेंगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04505 सुबह 11 बजे तारा देवी रेलवे स्टेशन से चलेगी और दोपहर बाद 4 बजकर 15 मिनट पर कालका पहुचेंगी। दूसरी ट्रेन संख्या 04516 दोपहर 12 बाजार 10 मिनट पर कालका स्टेशन से चलेगी और दोपहर 4 बजकर 40 मिनट पर तारा देवी पहुंचेगी। यह ट्रेन संख्या 04515 शाम को 6 बजकर 40 मिनट पर तारा देवी से चलेगी जोकि रात को 11 बजकर 5 मिनट पर कालका पहुचेगी।

20 सितंबर को कालका से सोलन के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। अब 26 सितंबर से कालका से तारा देवी तक इसे बढ़ाया जाएगा। कालका शिमला रेलवे लाइन को तीन चरणों में बहाल किया जाना है। सोलन से शिमला के बीच तीसरे चरण का कार्य चल रहा है। 30 सितंबर तक शिमला तक रेल पहुंचाने का लक्ष्य है।

विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर मंगलवार से तारादेवी तक ट्रेन संचालन को लेकर योजना बन रही है। इसको लेकर तैयारियों में लगे हैं। सब कुछ सही रहा तो तारादेवी तक ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User