सुलतानपुर: कादीपुर क्षेत्र का प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति योजना पं. राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

 एक मई को मेधावी छात्र-छात्राओं को दी जाएगी छात्रवृत्ति की धनराशि-विवेक तिवारी

Monday, April 21, 2025 - 10:58
Updated: 1 year ago
0
सुलतानपुर: कादीपुर क्षेत्र का प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति योजना पं. राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

सुलतानपुर (आरएनआई) सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का परिणाम रविवार को प्रकाशित किया गया। जिसमें तहसील के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन परीक्षा के माध्यम से हुआ है। सत्यपथ फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के निवासी व तहसील क्षेत्र के ही विद्यालयों में अध्ययन कर रहे 2430 छात्र-छात्राओं ने श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए नामांकन किया था, जिसमें 1820 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। श्री तिवारी ने बताया कि 1820 परीक्षार्थियों में से 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी एक मई को पंडित राधेश्याम त्रिपाठी की जयन्ती के शुभ अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए छात्रवृत्ति की धनराशि उनके खाते में भेज दी जाएगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User