कांग्रेस ने की मुख्य सचिव इकबाल सिंह को हटाने की मांग ECI को चिट्ठी लिख कहा सरकार की अनुकंपा पर

कांग्रेस ने की मुख्य सचिव इकबाल सिंह को हटाने की मांग

Saturday, August 19, 2023 - 16:45
Updated: 3 years ago
0

भोपाल। (आरएनआई) मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किए जाने की मांग की है और इसके साथ इसके साथ ही उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी को नियमित मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त करने की मांग की है. इस मांग को लेकर गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम लिखे पत्र में एक अखबार में प्रकाशित खबर का संदर्भ लेकर बताया है कि नेशनल ग्रीन ट्रब्यूनल (एनजीटी) की बेंच द्वारा मध्य प्रदेश के सरकार के पूरे सिस्टम को ही अक्षम बताया गया है और मुख्य सचिव द्वारा बिना पढ़े शासन का यह पक्ष रखने पर 5 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई गई है। साथ ही सख्त टिप्पणी की है कि ''ऐसे राज्य का भगवान ही मालिक है। ईमानदारी-निष्पक्षता पर उठाए सवाल नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि निर्वाचन आयोग निष्पक्षता से चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसे मुख्य सचिव को सेवानिवृत्ति के बाद प्रदेश सरकार की अनुकंपा पर 6-6 माह के लिए सेवा वृद्धि की गई है। क्या ऐसे मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के रहते मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से संपन्न होंगे, यह यक्ष प्रश्न है? उन्होंने लिखा, ''मैंने पहले भी इकबाल सिंह बैस की सेवा वृद्धि नहीं किए जाने के लिए आपको चिट्ठी लिखी थी। किसी और अफसर को मिले जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को तत्काल पद से हटाकर अन्य किसी अधिकारी को नियमित मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया जाए, ऐसा करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश दिया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User