कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा- सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से गंदी राजनीति उजागर हुई

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा कि भाजपा ने सुशांत की मौत का इस्तेमाल कांग्रेस और अविभाजित एनसीपी और शिवसेना की तत्कालीन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को बदनाम करने व बिहार चुनाव में लाभ लेने के लिए किया।

Sunday, March 23, 2025 - 05:25
0
कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा- सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से गंदी राजनीति उजागर हुई

मुंबई (आरएनआई) बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार भाजपा पर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से साफ हो गया है कि भाजपा की 'मृतकों के सिर से मक्खन खाने की गंदी राजनीति' नाकाम हो गई है। 

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा कि भाजपा ने सुशांत की मौत का इस्तेमाल कांग्रेस और अविभाजित एनसीपी और शिवसेना की तत्कालीन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को बदनाम करने व बिहार चुनाव में लाभ लेने के लिए किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, 'बिहार में सीआरपीसी का उल्लंघन कर एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला सीबीआई को सौंप दिया, जो कानून का उल्लंघन है।'

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष प्रस्तुत की है। अब अदालत तय करेगी कि इस रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या फिर आगे की जांच का आदेश दिया जाए। 

सावंत ने कहा कि तीन जांच एजेंसियां गठित की गईं। मुंबई पुलिस की छवि को खराब किया गया। सोशल मीडिया पर रातों-रात लाखों फर्जी अकाउंट बनाए गए और कई कहानियां गढ़ी गईं, ताकि यह दिखाया जा सके कि सुशांत की हत्या हुई है और महाविकास अघाड़ी सरकार इसे छिपा रही है।

सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद यह मामला बिहार पुलिस से सीबीआई को सौंपा गया था। सीबीआई को दी गई अपनी रिपोर्ट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने 'जहर और गला घोंटने' के दावों को खारिज कर दिया था। 

सावंत ने कहा कि सुशांत की मौत के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा था, और सीबीआई महीनों तक चुप रही। उन्होंने यह भी कहा कि रिया चक्रवर्ती जैसी लड़की को भाजपा की गंदी राजनीति में परेशान किया गया, और सुशांत के रिश्तेदारों को बंधक बना लिया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह प्रकरण सीबीआई और ईडी जैसी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों के राजनीतिक दुरुपयोग को उजागर करता है और उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा, 'भाजपा की घिनौनी राजनीति विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए कितनी खतरनाक है, यह स्पष्ट है।'

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत मिले थे। उनकी उम्र उस वक्त 34 साल थी। उनकी मौत को पहले आत्महत्या माना गया, लेकिन परिवार ने इसमें साजिश का शक जताया। इस केस में रिया चक्रवर्ती, उनके करीबियों और सुशांत के मेडिकल रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User