कस्बा राल में सियाराम क्लासेज का हुआ उद्घाटन

Sunday, June 11, 2023 - 18:15
0
कस्बा राल में सियाराम क्लासेज का हुआ उद्घाटन

मथुरा। जनपद के कस्बा राल में केनरा बैंक के सामने सियाराम क्लासेज का भव्य उद्घाटन‌ हुआ।सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित सियाराम शर्मा व जगदीश शर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट रामनिवास शर्मा मौजूद रहे। सभी मुख्य अतिथियों का सियाराम क्लासेज के संचालक मनोज शर्मा व प्रबंधक महावीर शर्मा ने पटवा ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। सियाराम क्लासेज के संचालक मनोज शर्मा ने कहा जो विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं, उनके लिए अलग से क्लासेज लगाई जाएंगी।इसके साथ ही सियाराम क्लासेज में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन सभी प्रकार की समुचित व्यवस्था है।विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षा का एक मात्र स्थान आपके अपने कस्बा राल में केनरा बैंक के सामने सियाराम क्लासेज है।
इस अवसर पर क्लासेज के शिक्षक मनोज शर्मा, प्रबंधक महावीर शर्मा, विष्णु शर्मा एडवोकेट, किरण व्यास, मनीष भारद्वाज, मोनिका गौतम, रोहताश माहौर, रोहित गोस्वामी, कमल ठाकुर, बदन श्याम शर्मा, राधे तोमर, गिरधारी शर्मा, डॉक्टर गिरीश, सुरेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, जगदीश ठाकुर, राम हरि शर्मा, मुकेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, श्यामवीर बघेल, रविंद्र चौधरी, नारायण सेठ, तेजपाल ठाकुर, संजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पालेंद्र उर्फ पालु ठाकुर, नारायण सिंह शर्मा (प्रधानाचार्य) एवं सियाराम क्लासेज के छात्र-छात्राएं भारी संख्या में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User