कलेक्‍टर द्वारा जिला अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के दिये निर्देश

Tuesday, January 2, 2024 - 20:14
Updated: 3 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा जिला अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला कलेक्‍ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर मुकेश कुमार शर्मा  द्वारा आवेदकों से व्‍यक्तिश: चर्चा कर उनकी समस्‍याओं को सुना और उनके समुचित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

आज आयोजित जनसुनवाई में नगरीय निकाय, श्रम विभाग, ऊर्जा विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य, पशु चिकित्‍सा, बैंक से संबंधित अधिकांश शिकायत प्राप्‍त हुयीं, जिनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारी को प्रत्‍यक्ष रूप से बुलाकर प्राथमिकता से निराकरण कर प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिये गये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User